#RIPManishaValmiki: कंगना रनौत से लेकर स्वरा भास्कर, हाथरस पीड़िता के लिए न्याय मांग रहे हैं कलाकार

15 दिनों तक जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ते हुए उत्तर प्रदेश के हाथरस में गैंगरेप की शिकार लड़की ने दिल्ली के सफदरजंग हॉस्पिटल में दम तोड़ दिया है। इस दिल कंपा देने वाली वारदात ने एक बार फिर लड़कियों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े किये हैं। कंगना रनौत, ऋचा चड्ढा से लेकर यामी गौतम ने ट्विटर पर पीड़िता के लिए न्याय की मांग की है।

20 वर्षीय लड़की के साथ 14 सितंबर को हाथरस के चंदपा थाना क्षेत्र के एक गांव में दरिंदगी हुई थी। 4 वहशियों ने मिलकर दुष्कर्म करते हुए ना सिर्फ पीडि़ता की रीढ़ की हड्डी तोड़ दी, उसकी जीभ भी काट दी, ताकि वह घटना के बारे में किसी को बता ना सके।

hathras rape case

पीड़िता पिछले दो हफ्ते से अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कालेज में भर्ती थी। वहां हालत में कोई सुधार नहीं होने पर उसे दिल्‍ली के सफदरजंग हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। लेकिन मंगलवार सुबह पीड़िता ने दम तोड़ दिया। बता दें, इस मामले में चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। देशभर में इस केस को लेकर लोगों में गुस्सा देखने को मिल रहा है। इस वारदात ने एक बार फिर निर्भया कांड की तरह झंझोर दिया है।

रिया चक्रवर्ती की जमानत याचिका को NCB का चैलेंज- 'सबूतों के साथ हो सकती है छेड़छाड़'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X