रिया चक्रवर्ती की जमानत याचिका को NCB का चैलेंज- 'सबूतों के साथ हो सकती है छेड़छाड़'
सुशांत सिंह राजपूत केस में ड्रग मामले को लेकर रिया चक्रवर्ती 9 सितंबर से भायखला जेल में बंद हैं। सेशंस कोर्ट बेंच द्वारा जमानत याचिका खारिज किए जाने के बाद रिया ने बॉम्बे हाईकोर्ट में अर्जी दाखिल की थी। जिसकी सुनवाई आज की जा रही है। एनसीबी ने कोर्ट में रिया चक्रवर्ती के जमानत याचिका को चैलेंज किया है। एनसीबी ने अदालत में कई गंभीर तर्क दिए हैं।
एनसीबी के मुताबिक शोविक चक्रवर्ती ने पूछताछ के दौरान बताया था कि वो अब्दुल बासित, कैजान और जैद के जरिए ड्रग्स खरीदता था। ये ड्रग्स सुशांत सिंह राजपूत के पैसे से खरीदे जाते थे, जिसकी जानकारी रिया को थी। सैमुअल मिरांडा ने भी यह बताया था कि वो सुशांत और रिया के कहने पर ड्रग्स खरीदता था।

ड्रग मामले में एनसीबी द्वारा अभी तक 20 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। एनसीबी ने रिया चक्रवर्ती को 9 सितंबर को गिरफ्तार किया था। रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक चक्रवर्ती की जमानत याचिका पर 24 सितंबर को सुनवाई होनी थी। लेकिन बॉम्बे हाई कोर्ट आज इस मामले पर सुनवाई करेगा।
'ड्रग मामले में अक्षय कुमार, अमिताभ बच्चन, शाहरुख, आमिर, सलमान जैसे सितारों को चुप्पी तोड़नी चाहिए'


Click it and Unblock the Notifications