"14 साल से ही मैं फिल्मों में आ गई थी, पैसे छापने की मशीन बन चुकी थी, लेकिन ब्रेक लेकर गलती की"

गोलमाल, धूम, बागबान, क्योंकि, हंगामा, फिर हेरा फेरी जैसी बैक टू बैक हिट फिल्में देने वाली अभिनेत्री रिमी सेन ने अचानक ही बॉलीवुड से ब्रेक से लिया था और फिर कभी उन्होंने वापसी नहीं की। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने इस बारे में बात की कहा कि बॉलीवुड से ब्रेक लेना उनकी गलती थी। रिमी ने कहा कि एक समय पर उन्हें केवल पैसा कमाने का जुनून सवार था।

साल 2003 में फिल्म हंगामा से बॉलीवुड में डेब्यू करते के साथ रिमी सेन सुर्खियों में आ गई थीं। काफी कम समय में उन्होंने सलमान खान, अजय देवगन से लेकर अक्षय कुमार तक, सभी के साथ काम कर लिया था। लेकिन उनका बॉलीवुड सफर काफी छोटा रहा। गिनती की फिल्मों के साथ उन्होंने सिनेमा जगत को अलविदा कह दिया।

Rimi Sen

रिमी सेन ने हाल ही में अंग्रेजी वेबसाइट टाइम्स नाउ से बातचीत की और फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बनाने का वजह बताया। उन्होंने कहा, आर्थिक तंगी के चलते मैंने बचपन में ही काम करना शुरू कर दिया था। मैं मनी मेकिंग मशीन बन चुकी थी, इसीलिए कभी भी शौहरत और स्टारडम की तरफ ध्यान नहीं दिया।

धर्मेंद्र ने किया सनी देओल के छोटे बेटे राजवीर देओल के डेब्यू का ऐलान, अवनीश बड़जात्या की फिल्म में फाइनल

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X