पाकिस्तान के 21 थियेटरों में रिलीज हुई 'राइट या रॉंग'

पढें : रोमांच से भरपूर है राइट या रॉंग
सन्नी ने बताया, "'राइट या रॉंग' पाकिस्तान सहित दुनियाभर में प्रदर्शित हो रही है। मुझे उम्मीद है कि लोग इसे पसंद करेंगे और मुझे लगता की दर्शकों को इस फिल्म को देखना चाहिए।" पाकिस्तान में यह फिल्म कराची के कापरी सिनेमा और सिने प्लेक्स, हैदराबाद के न्यू मैजिस्टिक सिनेमा, लाहौर के प्रिंस सिनेमा, डी.एच.ए. और सिने स्टार, फैसलाबाद के ताज महल, मुल्तान के ड्रीमलैंड सिनेमा, रावलपिंडी के सिने प्लेक्स और गुजरांवाला के कश्मीर महल में प्रदर्शित हुई है।
इस फिल्म के पटकथा लेखक और निर्देशक नीरज पाठक हैं। ये फिल्म दो दोस्तों अजय श्रीधर (सन्नी) और विनय पटनायक (इरफान) की गहरी दुश्मनी के इर्द-गिर्द घूमती है।
इरफान खान कोंकणा सेन पाकिस्तान फिल्म बॉलीवुड राइट या रॉंग सन्नी देओल bollywood film irrfan khan konkona sen pakistan right yaa wrong sunnt deol


Click it and Unblock the Notifications