मैं और चार्ल्स के लिए बोलीं रिचा.. मेरे पास मां है...

आप हैरान होंगे ना कि हम इस तरह की बातें क्यों कर रहे हैं तो सुनिए बात ही ऐसी है.. दरअसल इन दिनों ऋचा चड्ढा अपनी आने वाली फिल्म मैं और चार्ल्सको लेकर चर्चा में हैं। खबर है कि इस फिल्म में रोल करने के लिए रिचा ने अपनी मां के कपड़ों और गहनों का प्रयोग किया है जो कि उन्होंने मां से उधार लिए हैं।

इसके पीछे ऋचा चड्ढा ने कहा कि उन्हें फिल्म में अस्सी के दशक की आम लड़की दिखना था इसलिए मैंने अपनी मां की पुरानी ड्रेस और कुछ आभूषणों का प्रयोग फिल्मों में किया है।

फिल्म में ऋचा चड्ढा के साथ अभिनेता रणदीप हुड्डा नजर आयेंगे जिन्होंने फिल्म के बारे में कुछ दिनों पहले कहा था कि उनका फिल्म में रोल काफी अलग सा है। रणदीप ने कहा, "हर अभिनेता यह चाहता है कि उसकी पहुंच एक बहुत बड़े दर्शक वर्ग में हो। इसलिए मैं व्यवसायिक सिनेमा की तरफ ज्यादा रुझान नहीं रखता।

मेरी कोशिश चॉकलेटी-चार्मिंग स्टार बनने की नहीं बस एक अच्छा अभिनेता कहलाने की है। समांतर सिनेमा की अपनी खूबसूरती होती है, आप भी यह समझ जाएंगे चाहे देर से ही सही।" इसलिए ही उन्होंने 'मैं और चार्ल्स' जैसी फिल्में साइन की हैं।

मालूम हो कि 'मैं और चार्ल्स' 1986 में हुई एक घटना पर आधारित फिल्म है जिसका निर्देशक कर रहे हैं पारावॉल रमन।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X