आखिर कौन है ऋचा चड्डा.. 'फुकरे' की भोली पंजाबन या फिर....
आज चारों ओर केवल अभिनेत्री ऋचा चड्डा के ही चर्च हैं। कारण हैं उनका दिल्ली एयरपोर्ट पर डिटेंड होना। जिसके बाद हर कोई ऋचा के बारे में जानना चाहता है। तो चलिए हम बता देतें हैं कि आखिर कौन है ऋचा चड्डा.?
ऋचा चड्ढा जैसे कई सेलिब्रेटी धरे गये हैं एयरपोर्ट पर
गौरतलब है कि ऋचा चड्ढा को हाल में ही दिल्ली हवाईअड्डे पर रोककर अधिकारियों ने पूछताछ की, जब ऋचा मुंबई जा रही थीं। सुरक्षा अधिकारियों को यात्री सामान की जांच के दौरान ऋचा के बैग में कुछ संदिग्ध पदार्थ होने की शंका थी, जिसकी वजह से उन्हें रोका गया। बाद में पता चला कि वह संदिग्ध सामान महज आयुर्वेद पाउडर था, जो वह त्वचा की देखभाल के लिए इस्तेमाल करती हैं।
अमृतसर में पैदा हुई और दिल्ली में पली-बढ़ी ऋचा चड्डा, ने 'ओए लकी, लकी ओए' के साथ फिल्मी कैनवस पर कदम रखा था। लेकिन उन्हें पहचान मिली 'गैंग्स ऑफ वासेपुर 1' और 'गैंग्स ऑफ वासेपुर 2' से। सकारात्मक सोच की मल्लिका ऋचा को लोग काफी बिंदास और बेबाक कहते हैं जिसकी छवि उनकी ओर से निभाये गये किरदारों में भी नजर आती है। ऋचा को पिछले साल 'फुकरे' फिल्म के लिए काफी लोकप्रियता मिली थी। उनका निभाया भोली पंजाबन का किरदार लोग आज भी नहीं भूले हैं।
तो वहीं संजय लीला भंसाली की सौ करोड़ी फिल्म 'गोलियों की रासलीला.. रामलीला' में उन्होंने दमदार अभिनय करके अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। आईये आपको बताते हैं ऋचा चड्डा के बारें में 5 अनकही बातें।


Click it and Unblock the Notifications











