'सुशांत के क्रेडिट कार्ड से बहुत शॉपिंग करती थी रिया, रो पड़े थे सुशांत' - सिद्धार्थ पिठानी का बयान
सुशांत सिंह राजपूत केस में सीबीआई लगातार सिद्धार्थ पिठानी के साथ पूछताछ कर रही है। सिद्धार्थ लंबे समय से सुशांत के फ्लैटमेट रहे थे और सुशांत की जिंदगी से जुड़ी कई बातों से अवगत थे। अब सीबीआई पूछताछ के दौरान सिद्धार्थ पिठानी ने सुशांत और रिया को लेकर कई बातें सामने रखी हैं।
रिपब्लिक टीवी के अनुसार, सिद्धार्थ पिठानी ने सीबीआई को बताया है कि रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह राजपूत का क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करती थीं.. और बहुत सारी खरीदारी की थी। इतना ही नहीं, बल्कि रिया ने कुछ समय के लिए घर के सामान भी बेचे थे। पिठानी ने कहा कि सुशांत के मैनेजर सैमुअल मिरांडा ने मुझे ये बात बताई थी।

सिद्धार्थ पिठानी ने कहा, इस साल की शुरुआत में सुशांत ने मुझे अपने पास बुलाया और रुकने को कहा। मैंने उनसे रिया के बारे में पूछा तो वो रोने लगे और कहा कि सबने उन्हें छोड़ दिया है। तभी मैंने उनसे कहा कि मैं आपके साथ हूं। जब मैंने सैमुअल मिरांडा ने से रिया के बारे में पूछा तो उसने कहा कि रिया सुशांत के कार्ड बहुत शापिंग करती है।
सुशांत सिंह राजपूत और दिशा सालियान को लेकर सिद्धार्थ पिठानी का बड़ा बयान- CBI के सामने किया खुलासा!


Click it and Unblock the Notifications











