'80 प्रतिशत बॉलीवुड सितारे ड्रग्स लेते हैं', जमानत याचिका के दौरान रिया चक्रवर्ती का खुलासा- रिपोर्ट
रिया चक्रवर्ती एनसीबी ने नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट (NDPS) की धारा 89 (c), 20 (b), 27 (a), 28 और 29 के तहत गिरफ्तार किया है। उन्हें 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भायखला जेल भेज दिया है। वह 22 सिंतबर तक जेल में रहेंगी।
मेडिकल टेस्ट के बाद रिया को वीडियो लिंक के माध्यम से अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया था और रिपोर्ट की मानें तो, रिया चक्रवर्ती ने जमानत याचिका के दौरान बताया है कि लगभग '80% बॉलीवुड हस्तियां ड्रग्स लेते हैं।

इधर एनसीबी ने यह कहा है कि रिया एक ड्रग सिंडिकेट की सक्रिय सदस्य है, जो ड्रग खरीद के लिए पैसे का प्रबंधन करती थी। रिपोर्ट्स के अनुसार, रिया ने एनसीबी के सामने कई बातों को कबूला है, कई अहम खुलासे किये हैं। रिया ने ड्रग्स चैट की बात कबूली। और यह भी माना है कि वह अपने भाई शौविक चक्रवर्ती से ड्रग्स मंगवाती थीं।
अनुराग कश्यप ने शेयर की सुशांत के मैनेजर से की गई व्हॉट्सएप चैट- सुशांत को लेकर हुई थी ये बातें


Click it and Unblock the Notifications