..................... अनुराग कश्यप ने शेयर की सुशांत के मैनेजर से की गई चैट- साथ में क्यों नहीं की फिल्म | Anurag Kashyap makes WhatsApp chats with Sushant Singh Rajput’s manager public, explains support for Rhea - Hindi Filmibeat

अनुराग कश्यप ने शेयर की सुशांत के मैनेजर से की गई व्हॉट्सएप चैट- सुशांत को लेकर हुई थी ये बातें

सुशांत सिंह राजपूत केस पर इस वक्त सीबीआई, ईडी और नॉरकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) जांच कर रही है। ड्रग्स मामले को लेकर एनसीबी ने रिया चक्रवर्ती समेत 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी को लेकर बॉलीवुड कलाकारों में आक्रोश देखने को मिला है। बॉलीवुड के कई सितारों ने अभिनेत्री का समर्थन भी किया है।

फिल्म निर्माता- निर्देशक अनुराग कश्यप ने एनसीबी द्वारा अभिनेत्री की गिरफ्तारी को शर्मनाक बताया है। साथ ही समाज पर भी सवाल खड़े किए हैं। सुशांत सिंह राजपूत केस और रिया चक्रवर्ती को सपोर्ट देने की बात करते हुए अनुराग कश्यप ने कई ट्विट्स किये हैं। साथ ही उन्होंने सुशांत के मैनेजर के साथ हुई व्हॉट्सएप चैट सोशल मीडिया पर शेयर की है और बताया कि वह एक्टर के साथ क्यों नहीं काम करना चाहते थे।

Anurag Kashyap

अनुराग कश्यप ने एक ट्विट में लिखा, "हर कोई रिया के खून का प्यासा है। सवाल पूछ रहे हैं कि आपको कैसे पता कि रिया ने उसके (सुशांत) साथ ऐसा या वैसा नहीं किया? आपको कैसे पता कि वो किन हालात से गुजर रहे थे? पूरी इंडस्ट्री सुशांत से पिछले 9-10 सालों से मिली, बात की। हां, हम बेहतर जानते हैं।"

अक्षय कुमार बर्थडे- अजय देवगन से लेकर करीना कपूर, बॉलीवुड सितारों ने शेयर की खास यादें और PICS

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X