अक्षय कुमार बर्थडे- अजय देवगन से लेकर करीना कपूर, बॉलीवुड सितारों ने शेयर की खास यादें और PICS
बॉलीवुड के सबसे चहेते सितारों में से एक अक्षय कुमार आज अपना जन्मदिन स्कॉटलैंड में सेलिब्रेट कर रहे हैं। अक्षय अपनी आगामी फिल्म 'बेल बॉटम' की शूटिंग के लिए स्कॉटलैंड गए हैं। वहीं, ट्विटर पर बॉलीवुड सितारे उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं, साथ ही अक्षय के साथ अपनी यादें शेयर कर रहे हैं। अजय देवगन से लेकर करीना कपूर, परिणीति चोपड़ा, सोनम कपूर.. सभी सितारों ने खास तस्वीरें शेयर की हैं।
फिल्म इंडस्ट्री में तीन दशक पूरा कर चुके अक्षय कुमार बॉलीवुड के उन सितारों में हैं, जिन्होंने अपने खास अंदाज में एक ऐसी जगह बनाई जो दर्शकों के दिलों में लगातार कायम है। अभिनेता ने अपने करियर में उतार- चढ़ाव काफी देखे हैं।

लेकिन कहना गलत नहीं होगा कि पिछले कुछ सालों में अक्षय बॉक्स ऑफिस पर आग लगा रहे हैं। यह सभी निर्माता- निर्देशकों की पहली पसंद बन चुके हैं। वहीं, फिल्म इंडस्ट्री के बाकी सितारों से भी इनकी दोस्ती के किस्से चर्चित हैं। अजय देवगन, रितेश देशमुख हों या करीना कपूर.. सभी के साथ अक्षय की अच्छी दोस्ती है।


Click it and Unblock the Notifications