भूतिया था सुशांत सिंह राजपूत का बांद्रा वाला घर? रिया चक्रवर्ती ने पूछताछ के दौरान किया खुलासा!
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद लगातार ऐसी खबरें सामने आ रहीं हैं जो कि काफी ज्यादा चर्चा में हैं। बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के बाद उनके कई करीबियों से पुलिस की पूछताछ जारी है और हाल ही में उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती से भी पुलिस ने पूछताछ की थी। लेकिन अब जो खुलासा रिया चक्रवर्ती ने पुलिस से बात करते हुए किया है वो काफी ज्यादा चर्चा में हैं और लोग इसको अफवाह भी बता रहें हैं।
Recommended Video
पीपिंगमून की मानें तो रिया चक्रवर्ती ने पुलिस को बताया है कि सुशांत सिंह राजपूत का बांद्रा वाला घर भूतिया है। जी हैं उन्होने उस घर के हॉन्टेड होने का दावा किया है। इस खबर के सामने आने के बाद लोग इसको अफवाह बता रहे हैं। रिया ने ये भी कहा कि सुशांत सिंह राजपूत इस घर में अंकिता लोखंडे से अलग होने के बाद शिफ्ट हुए थे। वो ना सिर्फ यहां पर शिफ्ट हुए बल्कि उन्होने एक पार्टी भी दी थी।
सुशांत सिंह राजपूत को लेकर भावुक हुईं ऐश्वर्या राय बच्चन- किया ऐसा पोस्ट- हो रहा है वायरल
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications











