सुशांत सिंह राजपूत को लेकर भावुक हुईं ऐश्वर्या राय बच्चन- किया ऐसा पोस्ट- हो रहा है वायरल
सुशांत सिंह राजपूत की सुसाइड की खबर जब सामने आई थी तो लोग काफी ज्यादा चौंक गए थे। उनके करीबी काफी ज्यादा शॉक्ड हैं और फैंस को समझ नहीं आ रहा है कि ये सब कैसे और क्यों हुआ है। गौरतलब है कि उनका निधन 14 जून को हुआ था। खबर आई थी कि वो काफी समय से डिप्रेशन में इसके चलते उन्होने आत्महत्या कर ली है। गौरतलब है कि उनकी मौत के बाद लगातार किसी ना किसी सेलिब्रिटी का पोस्ट सामने आ रहा है..
इस समय अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन का पोस्ट सामने आया है जो कि उन्होने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था। ऐश्वर्या राय ने लिखा है.. 'रेस्ट इन पीस सुशांत... भगवान सुशांत के परिवार और दोस्तों को इस दुख को सहने की शक्ति दें।'

उनकी श्रद्धांजलि का ये पोस्ट लोग काफी पसंद कर रहे हैं और इस पर अपने रिएक्शन्स दे रहें हैं। इसके पहले कई सितारों में सुशांत सिंह राजपूत को श्रद्धांजलि दी थी जिसमें उनके ससुर अमिताभ बच्चन और कई सुपरस्टार्स शामिल हैं।
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications