सुशांत केस: रिया चक्रवर्ती ने जांच में छिपाई इतनी बड़ी बात- इस्तेमाल कर रही हैं दो मोबाइल नंबर!
सुशांत सिंह राजपूत मामले में रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार के दो सदस्यों को ईडी ने समन किया है। रिया, उनके भाई शोविक चक्रवर्ती और पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती को आज यानि की 10 अगस्त को फिर ईडी के सामने उपस्थिति दर्ज कराया है। इसके अलावा ईडी ने सुशांत के दोस्त सिद्धार्थ पिठानी को भी पेश होने को कहा है।
Recommended Video
रिया से एक बार पहले भी पूछताछ हो चुकी है। लेकिन सामने आया है कि रिया ने ईडी से कई बातें छिपाई हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो रिया एक और मोबाइल नंबर का इस्तेमाल कर रही थीं, लेकिन उन्होंने उस फोन के डीटेल्स छिपाए थे।

टाइम्स नाउ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ईडी ने रिया से उनके सभी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जमा करने के लिए कहा था।लेकिन उन्होंने अपना एक फोन नंबर नहीं बताया जबकि वह उसका इस्तेमाल कर रही थीं। इसके बाद जब ईडी ने दूसरे फोन के कॉल रिकॉर्ड रिया को दिखाए तब उन्होंने माना कि वह दूसरा फोन इस्तेमाल कर रही हैं। लिहाजा, अब ईडी रिया का हिडेन डेटा डाउनलोड करने की तैयारी में है।
सुशांत केस: दो सरकारों के बीच जुबानी जंग, जदयू का सवाल- 'CBI जांच से क्यों घबरा रहे है उद्धव ठाकरे?'


Click it and Unblock the Notifications