सुशांत केस: दो सरकारों के बीच जुबानी जंग, जदयू का सवाल-'CBI जांच से क्यों घबरा रहे हैं उद्धव ठाकरे?'
सुशांत सिंह राजपूत केस अब सियासी जंग में तब्दील हो चुका है। महाराष्ट्र और बिहार सरकार अब जुबानी जंग कर रही है। पिछले दिनों जहां शिवसेना ने अपनी नाराजगी जाहिर की थी। वहीं, अब जदयू प्रवक्ता संजय सिंह ने शिवसेना से पूछा है कि उद्धव ठाकरे सीबीआई जांच से क्यों घबरा रहे हैं? बता दें, इस केस पर शुरुआत से ही मुंबई पुलिस सवालों के घेरे में है। लोगों का कहना है कि मुंबई पुलिस निष्पक्ष जांच नहीं कर रही है।
वहीं, सीबीआई जांच की बिहार सरकार की सिफारिश को केंद्र सरकार ने मान लिया। इसके आधार पर अब सीबीआई जांच शुरू भी हो गई है। जिस पर महाराष्ट्र सरकार ने सवाल खड़े किये हैं।

महाराष्ट्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में इसका विरोध किया है। वहीं, शिवसेना नेता संजय राउत ने मुंबई पुलिस की जांच काे बेहतर बताते हुए आरोप लगाया है कि बिहार और दिल्ली में महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ पर्दे के पीछे से बड़ी साजिश चल रही है। शिवसेना ने कहा कि सीबीआई के कंधे पर बंदूक रखकर महाराष्ट्र सरकार पर चलाई जा रही है।


Click it and Unblock the Notifications