ड्रग केस में रिया चक्रवर्ती ने नहीं लिया है बॉलीवुड सुपरस्टार्स का नाम? NCB ने नहीं बनाई है 'लिस्ट'
पिछले दिनों इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री और लोगों के बीच खलबली उस वक्त मच गई, जब सामने आया कि रिया चक्रवर्ती ने नॉरकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के सामने 25 बॉलीवुड सेलिब्रिटी के नाम लिये हैं, जो या तो ड्रग्स लेते हैं या ड्रग पार्टीज करते हैं।। वहीं, कुछ नामी एक्ट्रेसस के नाम भी सामने आए, जिन्होंने सुशांत के साथ काम भी किया था। बहरहाल, अब एनसीबी के डिप्टी डायरेक्टर केपीएस मल्होत्रा ने साफ कर दिया कि रिया ने बॉलीवुड से किसी का नाम नहीं लिया है।
कहा जा रहा था कि एनसीबी अब इन सभी बॉलीवुड कलाकारों के खिलाफ पहले सबूत इक्ट्ठा करेगी और फिर उन्हें समन भेजकर पूछताछ करेगी। इस लिस्ट में कुछ एक्ट्रेसस, फिल्म निर्माता, फैशन डिजाइनर के नाम का खुलासा हुआ था।

लेकिन एनसीबी के डिप्टी डायरेक्टर ने Free Press Journal को बताया कि ये अफवाहें गलत हैं। उन्होंने कहा, 'जब इस बारे में रिया चक्रवर्ती से पूछताछ की गई थी तो उन्होंने किसी बॉलीवुड हस्ती का नाम नहीं लिया है। इस लिस्ट में सिर्फ पैडलर्स और ट्रैफिकर्स के नाम शामिल है, जो ड्रग्स खरीदते या बेचते हैं।'
जब रेखा को पति की मौत के बाद कहा गया था 'बॉलीवुड पर काला दाग'- रिया चक्रवर्ती केस के बीच पोस्ट वायरल


Click it and Unblock the Notifications