जब रेखा को पति की मौत के बाद कहा गया था 'बॉलीवुड पर काला दाग'- रिया चक्रवर्ती केस के बीच पोस्ट वायरल
सुशांत सिंह राजपूत केस में रिया चक्रवर्ती को लेकर हो रहे मीडिया ट्रायल का काफी विरोध किया जा रहा है। इस केस के दौरान रिया को मीडिया और सोशल मीडिया पर जादूगरनी, डायन समेत कई तरह के गलत उपनाम दिये जा रहे हैं। मौजूदा स्थिति देखते हुए एक पोस्ट काफी वायरल हो रहा है, जिसमें रिया के मीडिया ट्रायल की तुलना रेखा की जिंदगी से की गई है। पति मुकेश अग्रवाल की सुसाइड के बाद रेखा को डायन तक कह दिया गया था।
सुशांत सिंह राजपूत के निधन को आज 3 महीने पूरे हो चुके हैं। इन तीन महीनों में रिया को सीबीआई, प्रवर्तन निदेशालय और नॉरकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के जांच से गुजरना पड़ा है। लेकिन इसके साथ साथ मीडिया ट्रायल भी चलता रहा।

साल 1990 में पति मुकेश अग्रवाल की मौत के बाद अभिनेत्री रेखा को भी इसी तरह की मीडिया ट्रायल का सामना करना पड़ा था और उन्हें नेशनल वैंप करार दे दिया गया था। इस पोस्ट को सिंगर चिन्मयी श्रीपदा ने भी पोस्ट किया है, जिसमें रेखा की बायोग्राफी 'रेखा: द अनटोल्ड स्टोरी बाय यासेर उस्मान' में लिखी कुछ बातें शेयर की गई हैं।
'कौन बनेगा करोड़पति में 5 करोड़ जीतने के बाद मैं कंगाल हो गया था'- KBC विनर ने बताई दुखभरी दास्तां


Click it and Unblock the Notifications