ड्रग्स खरीदकर गूगल पे से भुगतान करता था शौविक चक्रवर्ती, रिया के लिए खरीदता था ड्रग्स- NCB का खुलासा
रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक चक्रवर्ती और सुशांत सिंह राजपूत के मैनेजर रहे सैमुएल मिरांडा को नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की टीम ने गिरफ़्तार कर लिया है। सुशांत सिंह राजपूत केस में जांच के दौरान ड्रग्स की खरीद फरोख्त को लेकर कुछ तार सामने आए, जो कि रिया और उनके भाई से जुड़े थे। एनसीबी शौविक और सैमुअल को कोर्ट के सामने पेश करने वाली है।
एनसीबी के मुताबिक, रिया चक्रवर्ती का भाई शौविक चक्रवर्ती, ड्रग्स पेडलर अब्देल बासित परिहार से गांजा और मारिजुआना खरीदता था और गूगलपे के जरिये भुगतान करता था।

बता दें रिया और शौविक के अलावा सैमुअल मिरांडा और शौविक की भी व्हॉट्सएप चैट भी सामने आई थी, जिसमें शौविक के ड्रग डीलर्स के संपर्क में होने की बात सामने आई थी। रिपोर्ट्स के मुताबित, रिया चक्रवर्ती अपने भाई शौविक से ड्रग्स मंगवाती थीं। शौविक 4-5 ड्रग्स पैडलर के संपर्क में था। वह ही ड्रग पैडलर्स के नंबर सैमुअल मिरांडा को देता था। उन्होंने बताया कि करीब 10-11 बार बड्स मंगाए गए थे और ज्यादातर इनका पेमेंट डिजिटल माध्यम से किया गया था।
'एक सुपरस्टार के कहने पर मुझे आखिरी समय पर फिल्म से निकाल दिया गया'- एक्ट्रेस का खुलासा


Click it and Unblock the Notifications