'एक सुपरस्टार के कहने पर मुझे आखिरी समय पर फिल्म से निकाल दिया गया'- एक्ट्रेस का खुलासा
सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से बॉलीवुड में नेपोटिज्म और खेमेबाजी को लेकर चर्चा एक बार फिर से गर्मा गया है। फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारों ने अपना कड़वा अनुभव शेयर किया है। इसी कड़ी में कई बॉलीवुड फिल्मों का हिस्सा रहीं अभिनेत्री ईशा कोप्पिकर ने हाल ही में नेपोटिज्म पर खुलकर बातें की।
ईशा कोप्पिकर ने बताया कि वह भी भाई-भतीजावाद का शिकार हुई हैं और एक बार एक एक्टर के कहने पर उन्हें एक बड़ी फिल्म से आखिरी मिनट पर निकाल दिया गया था, जो अब एक सुपरस्टार है। ईशा ने कहा, मैं तैयार होकर मुहुर्त के लिए निकल रही थी, जब मुझे पता चला कि मैं फिल्म में नहीं हूं।

कई हिट फिल्मों का हिस्सा रहीं अभिनेत्री बीते 9 सालों से फिल्मी पर्दे से दूर हैं। ईशो कोप्पिकर ने कयामत, एलओसी, डॉन, कृष्णा कॉटेज, रूद्राक्ष, पिंजर, गर्लफ्रैंड, एक विवाह..ऐसा भी जैसी फिल्मों में काम किया है। एक समय तक ईशा ने काफी पॉपुलैरिटी बटोरी थी, लेकिन फिर अचानक ही गायब हो गईं।
इस तारीख को वापस मुंबई आ रही हैं कंगना रनौत- कहा, 'किसी के बाप में हिम्मत है तो रोक ले'


Click it and Unblock the Notifications











