इस तारीख को वापस मुंबई आ रही हैं कंगना रनौत- कहा, 'किसी के बाप में हिम्मत है तो रोक ले'
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने पिछले दिनों मुंबई की तुलना पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर से कर दी थी, जिसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर काफी निगेटिव प्रतिक्रिया देखने को मिली। बॉलीवुड से भी कई सितारों के कंगना के विरोध में बयान दिये हैं। अब कंगना ने एक ट्विट करते हुए लिखा कि, मैं 9 सितंबर को मुंबई आ रही हूं, किसी के बाप में हिम्मत है तो रोक ले।
कंगना रनौत ने लिखा- "मैं देख रही हूं कि बहुत से लोग मुझे मुंबई वापस न आने की धमकी दे रहे हैं। इसीलिए मैंने तय किया है कि आने वाले हफ्ते की नौ तारीख को मैं मुंबई जाऊंगी। उस समय मैं पोस्ट भी साझा करूंगी जब मुंबई एयरपोर्ट में पहुंचगीं। किसी के बाप में हिम्मत है तो रोक ले।"

जाहिर है कंगना के इस बयान पर भी अब काफी तरह की प्रतिक्रियाएं आने वाली हैं। कंगना द्वारा पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर से मुंबई की तुलना किये जाने के बाद बॉलीवुड के सेलिब्रिटीज ने #MumbaiMeriJaan और #WeLoveMumbai जैसा ट्रेंड शुरु किया था। लोगों ने कंगना के बयान पर नाराजगी जताई थी।
ऋषि कपूर की जन्मतिथि पर इमोशनल हुईं बेटी रिद्धिमा कपूर- लिखा एक खास पोस्ट, शेयर की अनदेखी तस्वीरें


Click it and Unblock the Notifications











