6 महीने तक रोटी और चावल नहीं खा सके फरहान
मुंबई। इन दिनों प्रोमोज के कारण चर्चा में बनी फिल्म 'भाग मिल्खा भाग' का दर्शकों को बड़ी बेसब्री से इंतजार है। फिल्म के लिए फरहान अख्तर ने बेहद कड़ी मेहनत की है। इस दौरान उन्होने 6 महीने तक चावल और रोटी नहीं खाई। ट्रेनिंग के दौरान उन्होने शराब से भी दूरी बनाये रखी। फरहान किसी भी प्रोजेक्ट को लेकर अपने समर्पण के लिए जाने जाते हैं।
बताते हैं कि फिल्म के लिए फरहान ने कड़ी ट्रेनिंग ली है। उनके ट्रेनर समीर जौरा कहते हैं कि फरहान को लस्सी पीने के लिए 20 दिनों तक इंतजार करना पड़ता था और इसके लिए वह बेसब्री से इंतजार करते थे। गौरतलब है कि फिल्म 'भाग मिल्खा भाग' स्प्रिंटर मिल्खा सिंह के जीवन पर आधारित है। यह फिल्म 12 जुलाई को रिलीज हो रही है।
फरहान के अलावा आमिर खान ने गजिनी के लिए, शाहरूख ने ओम शांति ओम के लिए और रितिक रोशन ने कृष थ्री के लिए अपनी कद काठी को आकर्षक बनाने के लिए कडी मेंहनत की।


Click it and Unblock the Notifications












