भाग मिल्खा भाग के लिए फरहान ने छ महीने नहीं पी शराब!
इस साल की सबसे ज्यादा हाइप हो रही फिल्म भाग मिल्खा भाग को लेकर फरहान अख्तर के फैन्स काफी उत्साहित हैं। सभी को भाग मिल्खा भाग का बेसब्री से इँतजार है। फिल्म में सबसे ज्यादा लोगों को भा रही है फरहान अख्तर की बॉडी जो कि बिल्कुल एक एथीलीट की तरह ही परफेक्ट नज़र आ रही है और इस बॉडी में फरहान अख्तर काफी हॉट नजर आ रहे है। लड़कियां तो उनकी बॉडी और उनके हॉट लुक को देखकर पागल हो रही हैं। किसी से भी इंतजार नहीं हो रहा फिल्म की रिलीज तक का। फिल्म में फरहान के ट्रेनर बने समीर ने वनइंडिया के साथ अपने इंटरव्यू के दौरान फराहन अख्तर को लेकर कई सारी बातें शेयर की और साथ ही ये भी बताया कि फरहान ने इस फिल्म के लिए कितनी मेहनत और कितना पसीना बहाया है।
समीर ने अपने इंटरव्यू के दौरान बताया कि फरहान अख्तर के साथ काम करते हुए बताया कि फिल्म की शूटिगं के दौरान फरहान अख्तर ने बहुत मेहनत की। फरहान ने ट्रेनिंग के दौरान चावल, रोटी, ब्रेड सब बंद कर रखा था। लगभग 6 महीने तक उन्होंने ये सबकुछ नहीं खाया और इसके अलावा इस दौरान फरहान ने शराब की एक बूंद तक नहीं पी। क्योंकि डायट के लिए उन्हें बिल्कुल भी एल्कोहॉल नहीं पीनी थी। फरहान अख्तर के बारे में बताते हुए समीर ने बताया कि फरहान सिर्फ ट्रेनिंग नहीं कर रहे थे बल्कि वो उसे इंज्वॉय कर रहे थे। बहुत मजा आया उनके साथ फिल्म की शूटिंग के दौरान।
भाग मिल्खा भाग में फरहान अख्तर ने मिल्खा सिंह का किरदार निभाया है और उसके लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की है। मिल्खा सिंह के किरदार में उनकी बॉडी काफी फिट और बेहतरीन दिख रही है। सभी को उम्मीद है कि भाग मिल्खा भाग फिल्म इस साल नेशनल अवॉर्ड तो जरुर जीतेगी। फरहान को लेकर भी सभी काफी पॉजिटिव हैं।


Click it and Unblock the Notifications











