तो फिल्म 'पीके' में बरखा दत्त बनी हैं अनुष्का शर्मा
एक बार फिर से राजकुमार हिरानी की फिल्म 'पीके' के पोस्टर ने लोगों के दिलों में हलचल पैदा कर दी है। इस बार फिल्म के हीरो आमिर खान ने नहीं बल्कि फिल्म की हिरोईन अनुष्का शर्मा ने लोगों को हैरान किया है।
फिल्म का यह पोस्टर गलती से लीक हुआ है, जिसमें अनुष्का शर्मा स्कर्ट में हैं और छोटे-छोटे बालों में दिखायी पड़ रही हैं। फिल्म में वो एक पत्रकार के रोल में हैं।
तो फिल्म 'पीके' में बरखा दत्त बनी हैं अनुष्का शर्मा
फिल्म में उनका लुक एनडीटीवी की मशहूर पत्रकार बरखा दत्त से मिलता-जुलता दिख रहा है। हालांकि फिल्म की कहानी और फिल्म के रोल में बारे में अभी किसी को भनक नहीं है। पहले कहा जा रहा था कि फिल्म में अनुष्का शर्मा और आमिर खान का लंबा किसिंग सीन है।
रिलीज होने से पहले ही हिट हुई आमिर खान की 'पीके', कैसे?
लेकिन अब कहा जा रहा है कि फिल्म में अनुष्का के हीरो आमिर खान नहीं बल्कि सुशांत सिंह राजपूत हैं। फिल्म साल की मोस्ट अवेटड फिल्मों में से एक हैं। फिल्म में आमिर खान, अनुष्का शर्मा के अलावा संजय दत्त और सुशांत सिंह राजपूत भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। फिल्म 19 दिसंबर को रिलीज होगी।फिल्म के निर्माता-निर्देशक राजकुमार हिरानी हैं।


Click it and Unblock the Notifications












