..................... Revealed: Aamir Khan's Big Plans For His 50th Birthday - Hindi Filmibeat

50 के आमिर..जानिए कैसी होगी मिस्टर परफेक्शनिस्ट की परफेक्ट B'Day पार्टी

[बॉलीवुड न्यूज] इस साल 14 मार्च को बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान अपना 50वां जन्मदिन मनाएंगे। लिहाजा, अब मिस्टर परफेक्शनिस्ट हैं तो पार्टी भी परफेक्ट होनी चाहिए। यूं तो आमिर अपना बर्थडे बहुत आलिशान तरीके से नहीं मनाते हैं, लेकिन इस साल वो अपना जन्मदिन बहुत ही खास तरीके से सेलिब्रेट करने वाले हैं।

aamir khan

खबरों के मुताबिक आमिर इस साल काफी ग्रैंड बर्थडे पार्टी देने वाले हैं जिसमें बॉलीवुड के लगभग सभी बड़े नाम शामिल होंगे। आमिर ने इस पार्टी के लिए 3500 एकड़ में फैले हिल्टन स्टेट रिट्रीट और लोनावला के निकट एक स्पा भी बुक कर लिया है।

सूत्रों के मुताबिक, यूं तो अक्सर आमिर अपने ब्रांदा वाले परिसर में ही पार्टी देते हैं, तो काफी आलिशान होती है। लेकिन इस बार आमिर ने कुछ इससे भी बड़ा सोचा है। हिल्टन शिलीम में पार्टी देने का मकसद यही है कि बर्थडे पार्टी में आए गेस्ट को प्राइवेसी और शांति मिल सके। आमिर नहीं चाहते कि सितारों को कवर करने के लिए मीडिया की अपार भीड़ हो। इस पार्टी के लिए किरण राव खुद एक एक गेस्ट को फोन कर रही हैं।

पढ़ें- Khans का अर्धशतक, जादू चलेगा या मिटेगा!

बहरहाल, इस बर्थडे पार्टी में यह देखना भी दिलचस्प होगा कि क्या आमिर की लिस्ट में सलमान और शाहरूख दोनों के नाम हैं। यदि हां, तो फिर एक बार फिर उनके फैंस के लिए वह अनमोल पल आने वाला है जब बॉलीवुड की 'खान तिकड़ी' साथ होगी।

आपको बता दें, इस पूरी पार्टी को किरण राव प्लान कर रही हैं। यह एक वीकेंड सेलिब्रेशन जैसा होगा। जहां गेस्ट शुक्रवार की शाम या शनिवार की सुबह वहां पहुंचेंगे, सारा दिन स्वीमिंग पूल, स्पा और एक्टिविटीज में बिताएंगें। फिर शाम को होगी एक धमाकेदार बर्थडे पार्टी। किरण ने हर बात का बारीकी से ध्यान रखा है। एयर-कंडिशन्ड गेस्टरूम, जहां प्राइवेट स्वीमिंग पूल होंगे। और तो और सामने होगें खूबसूरत पहाड़।

हम्मम.. अब यह सुनकर आप भी समझ ही गए होंगे कि मिस्टर परफेक्शनिस्ट अपने 50वें बर्थडे पर भी सब कुछ परफेक्ट और ग्रैंड रखना चाहते हैं। अब बस यह देखना है कि आमिर की गेस्ट लिस्ट में कौन कौन शामिल होता है और किसके नाम को करते हैं इग्नोर..

विशेष नोट- फिल्म जगत की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X