साड़ी से बिकनी पर आ गयीं हिरोईनें लेकिन सैलरी नहीं बदली: कैटरीना कैफ
कैटरीना ने कहा कि आज उन्हें बॉलीवुड में कदम रखे 10 साल से ज्यादा का वक्त हो गया है। तब से आज तक फिल्मी दुनिया में काफी बदलाव हुए हैं। पिछले कई सालों में नायिका प्रधान फिल्मों का बोल-बाला रहा है।
वोट तो दो.. देखना कैटरीना की चिकनी कमर जैसी सड़कें बनवा दूंगी: राखी सावंत
कैटरीना 'क्वीन' फिल्म में कंगना, 'कहानी' में विद्या, 'फैशन' में प्रियंका का नाम लेकर कहा कि इन फिल्मों के बिजनेस ने बता दिया कि इस तरह की फिल्में लोगों को पसंद आ रही हैं। साल 2003 में जब कैटरीना ने पहली फिल्म 'बूम' की थी तब से आज तक की फिल्मों में काफी खुलापन भी आ गया है।
कैट ने कहा कि अभिनेत्रियां साड़ी से बिकनी पर आ गयीं लेकिन उनकी सैलरी में कोई फर्क नहीं पड़ा है। इस मामले में अभी भी यहां भारी असमानता है। इस बात का कैटरीना को काफी गम भी है।
Pics: सलमान की फिल्म में कैट की सिस्टर ईसाबेल बनी हिरोईन
वैसे कैटरीना कैफ बॉलीवुड की महंगी अभिनेत्रियों में से एक हैं। करीना कपूर और प्रियंका चोपड़ा के बाद कैटरीना कैफ का ही नंबर मेहनताने के मामले आता है।
विज्ञापन जगत में भी यही हाल है। एक सर्वे के मुताबिक बॉलीवुड की सबसे महंगी अभिनेत्रियों में करीना कपूर, प्रियंका चोपड़ा, कैटरीना कैफ, दीपिका पादुकोण और विद्या बालन हैं।


Click it and Unblock the Notifications
