Pics: सलमान की फिल्म में कैट की सिस्टर ईसाबेल बनी हिरोईन

जी हां आपने सही सुना.. भले ही कैटरीना और सलमान खान के बीच में आज कुछ भी ना हो लेकिन फिर भी दोनों अपने किये हुए वायदे जरूर निभा रहे हैं। और अपने वादे के ही कारण सलमान खान अब कैटरीना के बाद उनकी बहन ईसाबेल कैफ को लांच करने जा रहे हैं।

बॉलीवुड की सक्सेसफूल अभिनेत्री कैटरीना कैफ की बहन ईसाबेल फ्रांसीसी फिल्म निर्देशक ज्यां-फ्रैंकोइस पोउलिअट की फिल्म 'डॉक्टर कैबी' में भारतीय मूल के ब्रिटिश अभिनेता कुणाल नैयर के साथ दिखाईं देंगी। मालूम हो कि बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान फिल्म के सह-निर्माता हैं। अभिनेता विनय विरमानी भी फिल्म के कलाकारों में शामिल हैं।

कहा जा रहा है कि सलमान ईसाबेल को विनय की नायिका के रूप में लेना चाहते थे, लेकिन दुर्भाग्य से यह सम्भव नहीं हुआ। सूत्र के अनुसार फिल्म कनाडा में फिल्माई जा रही है और सलमान फिल्म और ईसाबेल के किरदार में काफी रुचि ले रहे हैं।

फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे विनय विरमानी ने कनाडा से फोन पर कहा, "ईसाबेल फिल्म में नई शामिल हुई हैं। वह बहुत प्यारी हैं, सहज हैं और एक अच्छी साथी कलाकार हैं।"

खैर ईसाबेल के लुक की तो जमकर तारीफें हो गयी हैं देखते हैं कि अपनी बहन कैटरीना की तरह ईसाबेल भी लंबी पारी खेल भी पाती है या नहीं?

देखें तस्वीरों में कैटरीना कैफ की बहन ईसाबेल को...

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X