..................... Rekha's first look in Abhishek Kapoor's Fitoor - Hindi Filmibeat

First Look:रेखा पर अब भी है उमराव जान का 'फितूर'

तस्वीरें देखकर धोखा मत खाइयेगा। ये उमराव जान का कोई सीन नहीं है। ये है रेखा का नया लुक, अभिषेक कपूर की आने वाली फिल्म फितूर के लिए। सुपर नानी से परदे पर वापसी करने वाली रेखा ने कश्मीर में फितूर की शूटिंग स्टार्ट कर दी है और उनका लुक कहीं से लीक हो गया है।

हालांकि तस्वीर में रेखा में वही उमराव जान की सी नज़ाकत और अदा देखने को मिल रही है। उनके रोल के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। शूटिंग में रेखा लाल रंग के एक सूट में नज़र आईं और अपनी बरगंडी विग छुपाने के लिए उन्होंने सर पर क्रीम दुपट्टा डाल रखा था।

अभिषेक कपूर की फितूर में आदित्य रॉय कपूर और कैटरीना कैफ दिखेंगे। फिल्म मशहूर लेखक चार्ल्स डिकेन्स की कहानी द ग्रेट एक्सपेक्टेशन्स से प्रेरित है।
पढ़िए: किसने लिखा आदित्य रॉय कपूर को खून से खत

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X