'सुपर नानी' रेखा ने बोला.. 'प्यार किया तो डरना क्या'

ऊपर वाले ने अभिनेत्री रेखा को हुस्न का तोहफा दिया है तभी तो उनकी सुंदरता के आगे भी उम्र ने भी घुटने टेक दिये हैं। इसलिए वो अपनी आने वाली फिल्म 'सुपर नानी' के एक गाने में हुस्न की मल्लिका मधुबाला वाले लुक में दिखने जा रही हैं।

ना केवल वो फिल्म 'सुपर नानी' के एक गाने में 'मुगल-ए-आजम' लुक में नजर आयेंगी बल्कि वो इस गाने में वह सदाबहार बॉलीवुड गीतों की धुनों पर जमकर ठुमके लगायेंगी। रेखा फिल्म केगाने में मधुबाला और वहीदा रहमान सरीखी प्रतिष्ठित अभिनेत्रियों का स्टाइल अख्तियार कर 'प्यार किया तो डरना क्या' सरीखे विविध गानों की धुनों पर थिरकती नजर आने वाली हैं।

'सुपर नानी' में रेखा का 'मुगल-ए-आजम' लुक

इस बारे में जानकारी फिल्म वालों की ओऱ से ही दी गई है। फिल्म की यूनिट की ओऱ से कहा गया है कि रेखा फिल्म के गाने में मधुबाला, वहीदा रहमान सरीखी प्रतिष्ठित अभिनेत्रियों की 'मुगल-ए-आजम' और 'हावड़ा ब्रिज' जैसी मशहूर फिल्म के कुछ समकालीन परिधानों में ठुमके लगाएंगी।"

बोलीं रेखा...फिल्में ना होती तो मैं ना होती..ना इस बात रोती ना उस बात पर हंसती

गाने में नृत्य निर्देशन शबीना खान का है। फिल्म के निर्देशक इंद्र कुमार हैं तो फिल्म में लीड रोल शरमन जोशी, श्वेता कुमार, अनुपम खेर और रणधीर कपूर हैं। फिल्म 'सुपर नानी' इस साल की मोस्ट अवेटड फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' के साथ यानी कि 24 अक्टूबर को रिलीज होने जा रही है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है जो काफी मनोरंजक है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X