हर चैनल की बड़ी खबर...अमिताभ-रेखा का नमस्कार..
वैसे यह खबर थी भी हाईलाइट होने के खातिर क्योंकि ऐसा पूरे 33 साल बाद हुआ है कि अमिताभ-रेखा किसी सार्वजनिक मंच पर आमने-सामने आये और मुस्कुराते हुए एक-दूसरे को नमस्कार किया हो।
दरअसल मामला 14 जनवरी को आयोजित स्क्रीन अवार्ड समारोह का है, जहां अमिताभ बच्चन अपनी पत्नी जया बच्चन और बेटे अभिषेक के साथ पहुंचे थे।
उसी अवार्ड समारोह में अमिताभ ने रेखा को हाथ जोड़कर नमस्ते किया जिसका जवाब रेखा ने बड़े ही अदा से मुस्कुराकर दिया। यही नहीं अवार्ड समारोह में रेखा-जया को भी गले मिलते देखा गया जिसे देखकर हर कोई हैरान-परेशान था।
फिलहाल यह क्यों हुआ इयह एक सोचनीय विषय है लेकिन इतना तो तय है कि हमारे यहां लोग अमिताभ-रेखा से जुड़ी हर बात जानना चाहते हैं समझना चाहते हैं? आखिर यह क्यों और कैसे हो पाया। देखते है कि क्या यह सिलसिला यूं ही थम जायेगा या फिर गिले शिकवे भूलकर दोनों ही जिंदगी में आगे बढ़ेंगे।
गौरतलब है कि रेखा और अमिताभ ने एक साथ कई हिट फिल्में दी है जिनमें गंगा की सौगंध, खून-पसीना, नटवरलाल, सुहाग, मुकद्दर का सिंकदर और सिलसिला शामिल है। यश चोपड़ा निर्देशित सिलसिला दोनों की आखिरी फिल्म थी जिसमें दोनों ने साथ काम किया था।


Click it and Unblock the Notifications












