जानिए किसकी साड़ी और पैंट ने लूटा दीपिका का दिल?

वो काफी हसीन है.. वो हिट हैं और काफी गुणों की मालकिन हैं. जी हां हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड हसीना दीपिका पादुकोण की। जो केवल अब अभिनेत्री नहीं रहीं बल्कि अब वो एक डिजाइनर भी बन गयी हैं।

दीपिका ने न ह्यूजेन फैशन ब्रांड के साथ अपनी क्लॉथिंग लाइन लॉन्च की। इस मौके पर खुश होते हुए दीपिका ने अपनी पसंद औऱ नापसंद के भी बारे में बताया। दीपिका ने कहा कि उन्हें बॉलीवुड में सबसे अच्छा ड्रेसिंग सेंस लगता है हिंदी सिनेमा की उमराव जान रेखा का। उनके कपड़े उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा देते है। तो वहीं हिंदी सिनेमा के सबसे अच्छे कपड़े पहनने वाले दीपिका की नजर में अक्षय कुमार हैं।

वाह रे रणवीर.. जो कल सोनाक्षी से कहा था वही आज दीपिका से कह रहे.

दीपिका ने कहा कि वो एक फिट मास्टर हैं इसलिए उनका अपने लिए चुने गये कपड़े काफी उनकी पर्सनालिटी को और भी खिला देते हैं। उनके कपड़े उनकी बॉडी को और भी अच्छा लुक देते हैं। उनकी स्टाइल उनकी सिंपल सी पैंट को भी हॉट बना देती हैं।

दीपिका ने कहा कि रेखा जैसे लोग बॉलीवुड में कम हैं, वो ब्यूटी विद ब्रेन हैं

दीपिका ने कहा कि वो जब भी किसी इवेंट में रेखा को देखती हैं तो उन्हें बस देखती ही रह जाती हैं। रेखा की साड़ी, उनके तैयार होने का स्टाइल उनकी उम्र को भी मात देता है। दीपिका ने कहा कि रेखा जैसे लोग बॉलीवुड में कम हैं, वो ब्यूटी विद ब्रेन हैं।

दीपिका पादुकोण को भी लोग अच्छी ड्रेसिंग सेंस वाली अभिनेत्री मानते हैं। देखने में काफी लंबीं दीपिका पादुकोण अपने लिए जब भी शार्ट कपड़े चुनती हैं तो उनकी कोशिश होती है कि उस आउटफिट में वो वल्गर नहीं बल्कि सेक्सी दिखें। दीपिका का लुक हमेशा काफी हटकर और खूबसूरत होता है, चाहे वो वेस्टर्न लुक रखें या फिर इंडियन.. हर कपड़ा उनको और हसीन बना देता हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X