वाह रे रणवीर.. जो कल सोनाक्षी से कहा था वही आज दीपिका से कह रहे..
रणवीर सिंह ने कहा कि उनकी मेहनत की पीछे का कारण उनकी करीबी दोस्त दापिका पादुकोण हैं। जिनसे उन्होंने मेहनत और टाइम मैनजमेंट सीखा है। दोनों ने साथ में पिछले साल 'गोलियों की रासलीला-रामलीला' जैसी हिट फिल्म दी थी, दोनों एक बार फिर से भंसाली की ही फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' में साथ दिखेंगे।
एक बार फिर से पर्दे पर 'राम-लीला' की टीम, कमायेगी 100 करोड़!
वैसे जो शब्द रणवीर सिंह ने आज दीपिका के लिए कहे हैं वो ही शब्द उन्होंने अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा के लिए तब कहे थे जब फिल्म 'लुटेरा' रिलीज होने वाली थी। रणवीर ने कहा था कि वो सोनाक्षी के मुरीद हो गये हैं क्योंकि सोनाक्षी बहुत मेहनती है और बिजी होने के बावजूद वो अपने लिए और अपनी फैमिली के लिए टाइम निकाल ही लेती हैं।
रणवीर की मेहनत की पीछे दापिका पादुकोण हैं
फिलहाल तो दीपिका पर इन दिनों जान छिड़कने वाले रणवीर सिंह दीपिका की वाह-वाही करते थम नहीं रहे हैं। आज दू-दूर तक रणवीर सिंह के दिल में सोनाक्षी नहीं बल्कि दीपिका की बातें धड़क रही हैं देखते हैं यह नशा कितने दिनों तक रहता है?
गौरतलब है कि ऱणवीर सिंह का दिल दीपिका पादुकोण पर आने से पहले सोनाक्षी सिन्हा पर आया था। दोनों के बीच में काफी नजदीकियां देखी गयी थीं लेकिन अचानक से दोनों अलग हो गये और रणवीर सिंह सोनाक्षी को भूलकर दीपिका-दीपिका करने लगे।


Click it and Unblock the Notifications
