ड्रग केस में हाई कोर्ट ने शौविक चक्रवर्ती को क्यों नहीं दी जमानत? यहां जानें बड़ी वजह
बुधवार को बॉम्बे हाईकोर्ट ने ड्रग मामले में रिया चक्रवर्ती को जमानत दे दी है। जबकि रिया के भाई शौविक चक्रवर्ती को अभी भी कस्टडी में रखा गया है। शौविक की जमानत याचिका खारिज कर दी गई है। कोर्ट का कहना है कि ड्रग डीलर्स की चेन में शौविक अहम कड़ी हैं, लिहाजा उनसे अभी और पूछताछ होगी। वहीं रिया पर ऐसे कोई आरोप साबित नहीं हुए।
28 दिनों तक न्यायिक हिरासत में रहने के बाद रिया चक्रवर्ती के अर्जी को कोर्ट ने स्वीकार किया है। रिया को जमानत के लिए एक लाख रुपये का बॉन्ड देना होगा। इसके अलावा उन्हें अपना पासपोर्ट जमा करने के लिए कहा गया है, वो बिना कोर्ट की इजाज़त के देश से बाहर नहीं जा पाएंगी। बॉम्बे हाईकोर्ट ने कहा है कि ग्रेटर मुंबई से बाहर जाने के लिए रिया को इन्वेस्टीगेशन ऑफ़िसर को जानकारी देनी होगी।

वहीं, शौविक को लेकर कोर्ट का मानना है कि वह ड्रग डीलर्स से सीधे संपर्क में थे। हाई कोर्ट ने कहा, इस स्टेज पर NCB के पास दिखाने के लिए पर्याप्त सबूत हैं कि शौविक अवैध तस्करी कर रहे ड्रग डीलर्स के साथ शामिल थे। जस्टिस सारंग कोतवाल ने कहा, ड्रग डीलर्स की चेन में शौविक अहम कड़ी हैं।
IPL से इस तरह से जुड़ेंगे सुपरस्टार अक्षय कुमार- फिल्म 'लक्ष्मी बम' का जबरदस्त प्रमोशनल प्लान!


Click it and Unblock the Notifications











