IPL से इस तरह से जुड़ेंगे सुपरस्टार अक्षय कुमार- फिल्म 'लक्ष्मी बम' का जबरदस्त प्रमोशनल प्लान!
अक्षय कुमार अपनी आने वाली फिल्म 'लक्ष्मी बम' को बड़ी से बड़ी रिलीज देना चाहते हैं। कोरोना संकट के चलते ये फिल्म थिएटर्स के बजाय सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो रही है। लेकिन लंबे समय के इंतजार के बाद अक्षय कुमार की इस फिल्म को लेकर फैंस उत्साहित हैं। अक्षय भी फैंस की दिवाली स्पेशल बनाने की पूरी तैयारी कर रहे हैं।
फिल्म 9 नवंबर को रिलीज होने वाली है। लेकिन ठीक एक महीना पहले फिल्म का ट्रेलर दर्शकों के सामने आने वाला है। रिपोर्ट्स की मानें तो महीने भर लंबे एक जबरदस्त प्रमोशनल प्लान के तहत अक्षय कुमार अपनी फिल्म को आईपीएल में प्रमोट करते भी दिखेंगे।

9 अक्टूबर को ट्रेलर लॉन्च किया जाएगा। उसके बाद अगले तीस दिनों में फिल्म के तीन गाने रिलीज किए जाएंगे। बॉलीवुड हंगामा के एक रिपोर्ट के अनुसार, अक्षय पहले कुछ पत्रकारों के साथ एक प्राइवेट थिएटर में ट्रेलर लॉन्च इवेंट का
आयोजित करना चाहते थे। लेकिन बाद में उन्होंने पब्लिक इवेंट का विचार जाने दिया।
"फिल्म इंडस्ट्री क्रूर है, मेरा रोल लेकर अक्षय कुमार को दे दिया गया था, यहां ऐसा ही होता है"


Click it and Unblock the Notifications











