"फिल्म इंडस्ट्री क्रूर है, मेरा रोल लेकर अक्षय कुमार को दे दिया गया था, यहां ऐसा ही होता है"
हाल ही में बॉबी देओल ने फिल्म इंडस्ट्री में अपने 25 साल पूरे किये हैं। इस मौके पर अभिनेता ने फिल्म और इंडस्ट्री से जुड़े अपने कई अनुभव शेयर किये हैं। उन्होंने बताया कि यह सफर काफी उतार चढ़ाव वाला रहा है। 25 सालों में बॉबी कई सफल फिल्मों का हिस्सा रहे हैं। बीच में ब्रेक भी लिया, लेकिन फिर बैक टू बैक प्रोजेक्ट्स के साथ वापस आए हैं।
अपने फिल्मी सफर पर बात करते हुए बॉबी देओल ने बॉलीवुड हंगामा से कहा कि, 'जिन लोगों को मैंने कुछ प्रोजेक्ट की पेशकश की थी उन्होंने मुझसे प्रोजेक्ट लेकर खुद बना लिया। यहां ऐसा ही होता है, ये इंडस्ट्री बहुत क्रूर है।'

साथ ही उन्होंने बताया कि उनके हाथों से कई फिल्में छीन ली गई थीं। यहां तक कि फिल्म अजनबी में पहले अक्षय कुमार वाला किरदार बॉबी ही करने वाले थे। लेकिन बाद में अक्षय को वो रोल चला गया और बॉबी को दूसरा किरदार निभाना पड़ा।


Click it and Unblock the Notifications











