सोनम ने फिर पढ़े धनुष के कसीदे
एक बार फिर से अनिल कपूर की साहबजादी सोनम कपूर ने धनुष की ताऱीफ ऐसे अंदाज में की है जिसे देखकर लगता है कि वाकई में सोनम दिल धनुष पर आ गया है। सोनम ने कहा कि फिल्म राझणां को रोल धनुष से अच्छा कोई कर ही नहीं सकता था। वह ही बेस्ट हैं इस रोल के लिए। इससे पहले भी सोनम ने कहा था कि उनका परफेक्ट मैन धनुष जैसा ही होना चाहिए।
इस फिल्म के निर्माता और सोनम कपूर के पापा अनिल कपूर ने भी कहा था कि राझंणा बेहद ही खूबसूरत प्रेम कहानी है जिसे लोग लंबे समय तक भूल नहीं पायेंगे। फिल्म की कहानी बेहद ही सुंदर हैं, प्यारी है जिससे किसी को भी प्यार हो जाये। धनुष ने अपने किरदार को बखूबी निभाया है, उन्हें देखकर लग ही नहीं रहा कि यह उनकी पहली हिंदी मूवी है।
गौरतलब है कि सोनम इन दिनों फिल्म 'रांझना' को लेकर चर्चा में हैं। जिसे 'तनु वेड्स मनु' के निर्देशक आनंद राय ने बनाया है, इस फिल्म में उनके हीरो हैं 'कोलावरी' गाने से मशहूर हुए दक्षिण भारतीय कलाकार धनुष। सोनम को लगता है कि 'रांझणा' से उनके करियर को नयी दिशा मिलेगी। फिल्म में अभय देओल भी है। फिल्म 21जून को रिलीज हो रही है।
वैसे आपको बता दें कि फिल्म राझणां के लिए सोनम-धनुष पहली पसंद नहीं थे।ल्कि इस फिल्म के लीड रोल के लिए शाहिद कपूर और सोनाक्षी सिन्हा चुने गये थे। जिन्होने बिना किसी कारण के फिल्म को छोड़ दिया था। जिसके बाद साल 2012 में धनुष और सोनम ने फिल्म को साइन किया, यह कहकर कि फिल्म की कहानी काफी जोरदार है।


Click it and Unblock the Notifications
