सोनम-धनुष की जोड़ी कुछ जमी नहीं!

आनंद लाल की फिल्म रांझना में सोनम कपूर, धनुष और अभय देओल पहली बार एक साथ नज़र आने वाले हैं। फिल्म में धनुष को सोनम कपूर के आगे पीछे घूमते दिखाया गया है। कुछ लोगों को जहां धनुष इस बनारसी बाबू के लुक में काफी हैंडसम और काफी क्यूट नज़र आ रहे हैं वहीं कुछ का कहना है कि सोनम और धनुष की जोड़ की जोड़ी कुछ खास पसंद नहीं आ रही है। किसी को सोनम कपूर धनुष से ज्यादा लंबी नज़र आ रही हैं वहीं कुछ को लग रह है कि सोनम कपूर ने गलत फिल्म ही साइन कर ली है।

हालांकि कुछ ऐसे लोग भी हैं जिन्हें सोनम कपूर, धनुष और अभय देओल से सजी ये फिल्म काफी रोमांटिक और अलग हटकर लग रही है। और लोग इस फिल्म को देखने के लिए काफी उत्सुक भी हैं। लेकिन जहां तक बात है सोनम और धनुष की जोड़ी की तो ये कुछ खास लोगों को जम नहीं रही। अभय देओल और सोनम कपूर आइशा फिल्म के बाद एक बार फिर से एक साथ नजर आ रहे हैं। हालांकि कुछ समय पहले आइशा फिल्म की शूटिंग के दौरान अभय देओल और सोनम कपूर के बीच कुछ मतभेद होने की खबर आई थी लेकिन रांझना फिल्म के निर्देशक आनंद लाल का कहना है कि रांझना फिल्म के दौरान दोनों एक्टरों के बीच जो भी मतभेद थे वो खत्म हो गये।

सोनम कपूर और धनुष की अगर बात की जाए तो लोगों को ये जोड़ी इसलिए भी कुछ खास नहीं लग रही है क्योंकि दोनों के लुक्स से लेकर ड्रेसिंग सेंस तक सबकुछ अलग है।

आइये जानते हैं कि सोनम और धनुष की जोड़ी और फिल्म रांझना को लेकर लोगों की क्या राय है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X