2016 में रणबीर का दिल अनुष्का - ऐश के बीच होगा मुश्किल में!
करण जौहर की नई फिल्म ऐ दिल है मुश्किल की तैयारियां बिल्कुल ज़ोरदार ढंग से शुरू हो गई हैं। रणबीर कपूर, अनुष्का शर्मा, ऐश्वर्या राय स्टारर ये फिल्म मई 2015 तक फ्लोर पर जाएगी। वहीं फिल्म की रिलीज़ के लिए साल जून 2016 की कोई तारीख ढूंढी जा रही है। फिल्म के बारे में और किरदारों के बारे में अभी तक कोई खुलासे नहीं हो रहे।
फिल्म में ऐश्वर्या राय और अनुष्का शर्मा, दो हीरोइनें हैं, वहीं रणबीर इकलौते हैंडसम हंक हैं। अब इन तीनों का क्या कनेक्शन है, ये तो अभी कोई नहीं भांप पाया है लेकिन जानने वाले कह रहे हैं कि फिल्म टिपिकल धर्मा प्रोडक्शन्स फिल्म होगी। धूम, धड़ाका, नाच, गाना, रोमांस और ड्रामा। वहीं फिल्म के शूट के लिए लोकेशन्स भी लगभग डिसाइड हो गई है।
2016 में ही होगी रणबीर की शादी...पर क्या कैट होंगी दुल्हन
फिल्म लंदन, पैरिस, न्यूयॉर्क, दिल्ली में शूट होगी। बस अब इंतज़ार है तो बस इस खुलासे कि इन सितारों के दिल को क्या है मुश्किल! हालांकि सूत्र बता रहे हैं कि फिल्म प्यार, मोहब्बत, टूटे दिल और रिश्तों की ही कहानी है।
पढ़िए: कहानी की बैंड, राजा हिंदुस्तानी में ही ऐश करतीं आमिर को किस
PICS: 20 साल की हुईं 'Miss World'ऐश्वर्या राय, ये था फाइनल सवाल


Click it and Unblock the Notifications












