अनुष्का का 3 Idiots Audition देख चौंके राजू - आमिर, कहा...
अब अगर आप सोच रहे हैं कि 3 idiots और अनुष्का शर्मा में क्या कनेक्शन हैं तो फिर आपको गजनी वाला शॉर्ट टर्म मेमरी लॉस हो गया है। वरना आप ऐसा सवाल नहीं पूछते। बताया था न कि अनुष्का ने राजकुमार हीरानी की 3 इडियट्स के लिए ऑडिशन दिया था। लेकिन राजकुमार हीरानी को याद ही नहीं कि उन्होंने अनुष्का को कब रिजेक्ट किया था।
जानिए: 5 कारण, Pk के लिए सुशांत को अब तक क्यों छुपा रहे हैं राजू!
तो राजू सर की याद्दाश्त को ठिकाने लगाने के लिए अनुष्का पीके के सेट पर लेकर पहुंचीं अपनी ऑडिशन का वीडियो। उस वक्त उनकी उम्र थी 19 साल। अनुष्का ने अपने ऑडिशन में मुन्नाभाई एमबीबीएस का क्लाईमैक्स सीन परफॉर्म किया था जब ग्रेसी सिंह बमन ईरानी पर गुस्सा निकालती हैं।
देखिए: आमिर को overactor बोल कर राजू ने क्यों किया सीन CUT!
वीडियो देखकर आमिर खान चौंक गए और अनुष्का को कॉम्पलिमेंट किया कि बिना ग्लीसरीन के इतना अच्छा शॉट। वहीं उन्होंने राजू को भी कहा कि इतना अच्छा किया लड़की ने तो रिजेक्ट क्यों किया। अब बेचारे राजू क्या कहते बस झेंप कर यही कह पाए कि हमका माफी देई द्यो! आप भी देखिए 3 Idiots में करीना वाले रोल के लिए अनुष्का का ये ऑडिशन -


Click it and Unblock the Notifications












