सलमान से डरते हैं आमिर, बदला 'पीके' का नाम
राजकुमार हिरानी की फिल्म 'पीके' को बनने में पांच साल का वक्त लगा लेकिन शायद ही कोई इसकी वजह जानता हो। क्रिएटिव दिक्कतों के अलावा फिल्म का नाम 'पीके' तय करने से पहले इसके नाम में भी कई बदलाव किए गए थे।
फिल्म के नाम को तीन बार बदला गया। राजू ने बताया कि पहले फिल्म का नाम एक था टल्ली रखा गया लेकिन फिर इसे टल्ली कर दिया गया क्योंकि उसके आसपास सलमान खान की एक था टाइगर रिलीज हुई थी। अब सलमान भाई से पंगा कौन ले। फिर इसका नाम पीके यानि Peekay रख दिया गया लेकिन फिर भी राजू संतुष्ट नहीं थे। अंत में इसका नाम pk कर दिया गया।
पढ़िए: 7 कारण जो बनाएंगे पीके को सुपरहिट
एक इंटरव्यू में राजकुमार हिरानी ने बताया गया कि उनकी फिल्म क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म 'इंसेप्शन' से मिलती-जुलती है जिसके चलते उन्हें असली स्क्रिप्ट में बदलाव करने पड़े। दरअसल ये कहानी जब राजू ने किसी करीबी को सुनाई तो उन्होंने बताया कि स्क्रिप्ट अंग्रेजी फिल्म से मिलती जुलती है। उन्होंने स्क्रिप्ट पर दोबारा काम किया और पूरी टोन और एंगल बदल दिए।
पढ़िए: थ्री इडियट्स की चौथी इडियट थीं अनुष्का
राजू ने यह भी बताया कि ऐसा नाम होने के बावजूद फिल्म में एंटी-ड्रिंकिंग वॉर्निंग नहीं होगी। पिछले दिनों सेंसर बोर्ड ने शाहरुख खान की फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' में एंटी-ड्रिंकिंग वॉर्निंग डालने का आदेश दिया था। आमिर खान ने इसका विरोध करते हुए कहा था कि इससे फिल्म की क्रिएटिविटी प्रभावित होती है।


Click it and Unblock the Notifications












