..................... PK new romantic song Chaar Kadam features Anushka Sharma and Sushant Singh Rajput's chemistry - Hindi Filmibeat

PK: आमिर हुए साइड, नए गाने में सुशांत - अनुष्का का रोमांस

सुनत हो न भइया। पीके का तीसरका गाना भी आई गवा है। लेकिन इसमें आमिर खान गायब है। केमिस्ट्री दिखेगी सुशांत और अनुष्का की। पीके का नया गाना है चार कदम और सुशांत सिंह राजपूत और अनुष्का शर्मा की आवाज़ बने हैं शान और श्रेया घोषाल। ट्रैक बिल्कुल रोमांटिक है और बेल्जियम में फिल्माया गया है।

पहली बार सुशांत सिंह राजपूत के दर्शन हुए हैं। गाने में राजकुमार हीरानी की फिल्मों के रोमांटिक गानों का पूरा फील है। चाहे वो मुन्नाभाई का छन छन हो, लगे रहो मुन्नाभाई का पल पल हर पल या थ्री इडियट्स का ज़ूबी डूबी। चार कदम संगीत, बोल और गायन हर लिहाज़ से बेहतरीन है। सुशांत और अनुष्का की ताज़ा पेयरिंग अपना कमाल कर रही है ।
पढ़िए: एक साथ बड़े परदे पर रोमांस करेंगे विराट -अनुष्का

हालांकि ऐसा लग रहा है था कि उनके बीच सब कुछ ठीक नहीं है जब कुछ दिन पहले अनुष्का ने प्रेस में कह दिया था कि सुशांत सिंह राजपूत का फिल्म में मात्र 10 दिन का काम था। लेकिन फिलहाल उनका ये रोमांटिक गाना चार दिन, दर्शकों की प्लेलिस्ट का हिस्सा बनने वाला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X