..................... ड्रग्स मामले में अनुराग कश्यप के आरोपों पर रवि किशन का रिएक्शन | Ravi Kishan Reacts To Anurag Kashyap’s ‘Smoking Weed’ Claim - Hindi Filmibeat

'अनुराग कश्यप को बोलने से पहले एक हजार बार सोचना चाहिए', गांजा लेने के आरोपों पर बोले रवि किशन

By Filmibeat Desk

पिछले दिनों रवि किशन ने सदन में ड्रग टैफिकिंग के मुद्दे को उठाया था और और सरकार से बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी जांच की मांग की थी। जिसके बाद इंडस्ट्री के कई लोगों ने उनका विरोध किया। जया बच्चने ने राज्य सभा में ही पलटवार करते हुए कहा कि, ये लोग जिस थाली में खाते हैं, उसी में छेद करते हैं। इसके बाद, इस मामले में जमकर आरोप-प्रत्यारोप हो रहे हैं।

इस बीच फिल्म निर्माता- निर्देशक अनुराग कश्यप ने दावा किया कि अभिनेता से राजनेता बने रवि किशन खुद गांजा का सेवन किया करते थे। अब रवि किशन ने जवाब देते हुए कहा कि, अनुराग कश्यप को कुछ भी बोलने से पहले एक हजार बार सोच लेना चाहिए।

Ravi Kishan

रवि किशन ने एएनआई से बात करते हुए कहा, मैं अपने वर्तमान या अतीत के बारे में किसी को कोई स्पष्टीकरण नहीं देना चाहता हूं। मैं अनुराग कश्यप का आदर करता हूं, इसीलिए कहना चाहता हूं कि कुछ भी बोलने से पहले सोचना भी चाहिए।

अनुराग कश्यप के बाद ऋचा चड्ढा ने पायल घोष के खिलाफ जारी किया बयान- यौन शोषण आरोप में लिया था नाम

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X