..................... ऋचा चड्ढा ने पायल घोष के खिलाफ उठाया कानूनी कदम | Richa Chadha took legal action against Payal Ghosh, who dragged her name in sexual harassment allegation on Anurag Kashyap - Hindi Filmibeat

अनुराग कश्यप के बाद ऋचा चड्ढा ने पायल घोष के खिलाफ जारी किया बयान- यौन शोषण आरोप में लिया था नाम

निर्माता- निर्देशक अनुराग कश्यप पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वालीं अभिनेत्री पायल घोष ने अपने बयान में ऋचा चड्ढा, हुमा कुरैशी, माही गिल का नाम भी लिया था। बहरहाल, अनुराग कश्यप के बाद अब ऋचा चड्ढा ने भी पायल घोष के खिलाफ एक बयान रिलीज किया है, जिसमें लिखा है कि वो पायल के खिलाफ कानूनी एक्शन लेने वाली हैं।

घोष ने कहा था कि 'अनुराग कश्यप ने मुझे अपने घर बुलाकर कहा था कि बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियां जैसे ऋचा चड्ढा, हुमा कुरैशी और माही गिल मेरे साथ कंफर्टेबल हैं।'

Richa Chadha

इस मामले में अपना नाम आने पर ऋचा चड्ढा ने बयान जारी किया है। जिसमें उन्होंने कहा है कि वह अब पायल घोष के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की तैयारी कर रही हैं और अपने सभी कानूनी अधिकारों का पालन करने वाली हैं।

ऋचा चड्ढा ने अपनी लीगल टीम की तरफ से जारी बयान को ट्विटर पर शेयर किया है। बयान में लिखा है- "हमारी क्लाइंट ऋचा चड्ढा तीसरी पार्टी द्वारा गलत तरीके से मामले में नाम घसीटे जाने की कड़ी निंदा करती हैं। हमारी क्लाइंट का मानना है कि जिन महिलाओं के साथ गलत हो रहा है, उन्हें हर कीमत पर न्याय मिलना चाहिए। लेकिन किसी भी महिला को अपनी स्वतंत्रता का इस्तेमाल दूसरी महिला को परेशान करने, उनपर बेबुनियाद आरोप लगाने और उन्हें नीचा दिखाने के लिए नहीं करना चाहिए।"

वहीं, खुद पर लगे आरोपों को अनुराग कश्यप ने भी बेबुनियाद बताया है। उनके वकील ने ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी किया है। बयान में लिखा है- मेरे क्लाईंट अनुराग कश्यप यौन शोषण के उन झूठे आरोपों से आहत हुए हैं, जो इस वक्त सोशल मीडिया पर फैला हुआ है। ये आरोप पूरी तरह से झूठ हैं, बुरी भावना और बेईमानी से लगाए गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X