रोड रेज घटना से लगा रवीना टंडन को झटका, चुप्पी तोड़ते हुए बोलीं- अब CCTV कैमरे लगाना...

Raveena Tandon

Raveena Tondon road rage incident: बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन इन दिनों अपने रोड हादसे को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। दरअसल पिछले दिनों रवीना टंडन पर आरोप लगा था कि उनकी कार सामने खड़ी महिलाओं को कुचल देगी। साथ ही मारपीट का भी आरोप लगाया गया था, लेकिन अब यह साफ हो गया है कि रवीना टंडन की इसमें कोई गलती नहीं थी और ना ही उन्होंने शराब पी रखी थी। इस मामले में पुलिस ने उन्हें क्लीन चिट दे दी है।

यह भी पढ़ें- Raveena Tandon ने FIR दर्ज करवाने से किया इनकार, पुलिस ने दिया बयान

फैन्स का जताया आभार
वहीं अब लंबे समय बाद ही सही, लेकिन रवीना टंडन ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने हाल ही में फैन्स और शुभचिंतकों का आभार जताते हुए इस घटना के बारे में पोस्ट किया है। साथ ही उन्होंने यह भी बताया है कि इस घटना से क्या सबक मिला है।

रवीना टंडन ने तोड़ी चुप्पी
रवीना टंडन ने चुप्पी तोड़ते हुए कहा- फैन्स की तरफ से मिलने वाले प्यार, सपोर्ट और भरोसे के लिए बहुत धन्यवाद इसी के आगे रवीना लिखती हैं- मोरल ऑफ द स्टोरी अब डैशकैम और सीसीटीवी लगावा लो। आपको बता दें कि सिर्फ सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई इस घटना की वजह से ही रवीना टंडन अपने आपको निर्दोष साबित कर पाई हैं।

अधिकारियों ने दी क्लीन चिट
इस मामले में पुलिस अधिकारी ने कहा था कि सीसीटीवी में यह साफ है कि रवीना का ड्राइवर गाड़ी बैक कर रहा था और मोहम्मद का परिवार सड़क पार कर रहा था। इसके बाद मोहम्मद के परिवार ने रवीना की गाड़ी को रोका और कहा कि चेक करो की कोई सड़क पार तो नहीं कर रहा है। इस बात पर दोनों पक्षों की बहस होनी शुरू हुई थी। हालांकि दोनों ही पक्षों ने एफआईआर नहीं की थी, लेकिन इस घटना से रवीना को सबक मिल गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X