'रावण' सैफ अली खान इस दिन से शुरू करेंगे 'आदिपुरुष' की शूटिंग, प्रभास से लेंगे टक्कर- जबरदस्त डिटेल!
बाहुबली एक्टर प्रभास अपनी आने वाली फिल्म आदिपुरुष को लेकर चर्चा में हैं। प्रभास की आदिपुरुष में लीड रोल में सैफ अली खान भी हैं जोकि प्रभास से जबरदस्त टक्कर लेते दिखेंगे। खास बात ये है कि फिल्म में सैफ अली खान विलेन बनकर फैंस के होश उड़ाने वाले हैं। आदिपुरुष से नया अपडेट सामने आ रहा है कि, सैफ अली खान जल्द ही आदिपुरुष की शूटिंग शुरू करेंगे।
आदिपुरुष में सैफ अली खान एक बार फिर नेगेटिव रोल में दिखेंगे। वह रावण बनकर प्रभास का सामना करेंगे। अब पिंकविला की रिपोर्ट का कहना है कि सैफ अली खान मार्च के मिड से आदिपुरुष की शूटिंग शुरू करेंगे। फिलहाल प्रभास इस फिल्म की शूटिंग में जुट चुके हैं।

रिपोर्ट का दावा है कि पहले सैफ अली खान अपने हिस्से का शूट करेंगे और फिर प्रभास के अपोसिट वाले सीन्स की शूटिंग करेंगे। सूत्रों का कहना है कि फिल्म की लीडिंग लेडी भी अप्रैल के महीने में शूटिंग शुरू करेंगी। बता दें आदिपुरुष की रिलीज डेट 11 अगस्त 2022 है।


Click it and Unblock the Notifications











