प्रभास की 'आदिपुरुष' में लक्ष्मण बनेगा ये नेशनल अवॉर्ड विनर बॉलीवुड हीरो, नाम सुन हो चौंक जाएंगे फैंस!
बाहुबली एक्टर प्रभास अपनी आने वाली फिल्म आदिपुरुष को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म का मेगा बजट है जो इसे अक्सर सुर्खियों में रखता है। 400 करोड़ में बन रही आदिपुरुष को लेकर लेटेस्ट अपटेड सामने आ रहा है। ये अपडेट का आदिपुरुष के लीड किरदार से। आदिपुरुष में प्रभास राम का किरदार निभाने वाली है। अब इसमें लक्ष्मण का किरदार कौन निभाएगा, बॉलीवुड एक्टर का नाम सामने आ गया है।
रामायण आधारित फिल्म आदिपुरुष में लक्ष्मण का किरदार को लेकर विक्की कौशल का नाम सामने आ रहा है। कहा जा रहा है कि प्रभास राम तो विक्की कौशल लक्ष्मण के रोल में नजर आएंगे। लेटेस्ट रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि विक्की कौशल ने इस रोल के लिए इस फिल्म को साइन कर लिया है। खैर अभी ऑफिशियल अनाउंसमेंट होना बाकि है।
लंबे समय से सीता और लक्ष्मण के किरादर को लेकर मेकर्स की तलाश जारी थी। अब रिपोर्ट्स की मानें तो आदिपुरुष मेकर्स ने विक्की कौशल पर विश्वास दिखाया है और बॉलीवुड के उभरते सितारे पर यकीन किया है।

विक्की कौशल हैं प्रभास के फैन
कई बार विक्की कौशल अपना प्यार प्रभास के लिए जाहिर कर चुके हैं। उन्हें प्रभास की बाहुबली सीरीज काफी पसंद आई थी। अगर विक्की का इस फिल्म में काम करना तय होता है तो ये पहला मौका होगा जब वह प्रभास संग काम करेंगे।

कास्टिंग पर खास ध्यान
आदिपुरुष में कास्टिंग पर काफी ध्यान दिया जा रहा है। फिल्ममेकर्स तगड़े किरदारों के लिए मजबूत नाम की तलाश कर रहे हैं। वह चाहते हैं कि रोल ऐसे हों कि आदिपुरुष सक्सेसफुल साबित हो।

सीता के लिए इस एक्ट्रेस का नाम
सीता नाम के लिए कीर्ति सुरेश का नाम आगे चल रहा है। कहा जा रहा है कि सीता रोल के लिए मेकर्स कीर्ति सुरेश को चुन सकते हैं। बता दें कीर्ति सुरेश को महानती फिल्म के लिए नेशनल अवॉर्ड भी मिल चुका है।

विक्की कौशल के पास ये है पौराणिक फिल्म
आज कल इंडस्ट्री में पौराणिक कहानियों पर फिल्म बनाने की रुचि बढ़ती जा रही है। ऐसे में विक्की कौशल के पास भी एक ऐसी ही फिल्म है जिसका नाम है द इमोर्टल अश्वत्थामा। कहा जा रहा है कि इस फिल्म में सारा अली खान को लिया जा सकता है। खैर अभी कंफर्म मुहर लगनी बाकि है।

प्रभास की आदिपुरुष
प्रभास की आदिपुरुष इन दिनों लगातार चर्चा में है। हाल में ही आदिपुरुष के सेट पर आग लग गई थी जिससे सेट का काफी नुकसान हुआ था। इस सेट को टी सीरीज ने बड़े पैमाने पर बनाया था जिसके जलने से करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ।

सैफ अली खान का रावण अवतार
एक बार फिर सैफ अली खान का नेगेटिव रोल फैंस को देखने को मिलेगा। जैसे तान्हाजी में सैफ अली खान ने लोगों के होश उड़ा दिये थे। इस आदिपुरुष में सैफ अली खान को रावण के रोल के लिए चुना गया है।

कौशल्या के रोल के लिए ड्रीम गर्ल
कौशल्या के रोल को लेकर बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी का नाम भी लिया जा रहा है। प्रभास की फिल्म आदिपुरुष में हेमा मालिनी भी नजर आ सकती हैं।


Click it and Unblock the Notifications