अमिताभ बच्चन और विकास बहल के साथ 'गुडबाय' के सेट पर रश्मिका मंदाना का जन्मदिन सेलिब्रेशन, देखें तस्वीरें
साउथ सेंसेशन रश्मिका मंदाना और अमिताभ बच्चन अभिनीत 'गुडबाय' की शूटिंग हाल ही में शुरू की गई है। बालाजी टेलीफिल्म्स व रिलायंस एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित इस फिल्म का निर्देशन विकास बहल कर रहे हैं। 5 अप्रैल को फिल्म के सेट पर रश्मिका का जन्मदिन सेलिब्रेट किया गया है।
फिल्म की टीम ने यह सुनिश्चित किया कि उनके लिए एक छोटा सा सेलिब्रेशन किया जाए क्योंकि वह अपने विशेष दिन पर काम कर रही थी। एक सूत्र ने बताया, "मौजूदा हालात को देखते हुए, सेट पर एक अच्छा सेलिब्रेशन का माहौल था। सभी कलाकारों और चालक दल के साथ सभी कोविड दिशानिर्देशों का सावधानी से पालन किया जा रहा है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, केक काटने के दौरान भी सभी मास्क पहने हुए थे और उचित सामाजिक दूरी बनाए रखी थी।"

हाल ही में मुंबई में फिल्म का मुहूर्त शॉट शूट किया गया था। जहां रश्मिका ने पहले दिन से ही फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी थी और बिग बी ने हाल ही में अपना शेड्यूल शुरू किया है। "गुडबाय" के साथ विकास बहल और एकता कपूर फिर से एक साथ आ रहे है, जो इससे पहले लुटेरा और उडता पंजाब जैसी फिल्मों पर कॉलेब्रेट कर चुके है ।
"अक्षय कुमार की बेल बॉटम हम सबके लिए एक कमबैक फिल्म की तरह थी, यह बहुत खास है"


Click it and Unblock the Notifications











