"अक्षय कुमार की बेल बॉटम हम सबके लिए एक कमबैक फिल्म की तरह थी, यह बहुत खास है"
अक्षय कुमार, वाणी कपूर, हुमा कुरैशी स्टारर फिल्म बेल बॉटम 28 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। अब जबकि सूर्यवंशी एक बार फिर पोस्टपोन हो चुकी है, अक्षय कुमार फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में इस स्पाई- थ्रिलर फिल्म को लेकर हुमा कुरैशी ने कहा कि यह हम सभी के लिए कमबैक फिल्म की तरह था।
एक्ट्रेस ने कहा, 'बेल बॉटम' पूरी यूनिट के लिए एक स्पेशल फिल्म है क्योंकि इस फिल्म को पिछले साल उस वक्त फिल्माया गया था, जब अनलॉक के पहले चरण की शुरुआत हुई थी।

हुमा ने कहा, "इस फिल्म के साथ हम सभी ने फिल्म के सेट पर अपनी वापसी की थी। एक्टर्स के लिए नॉर्मल का मतलब 'रोल, कैमरा, एक्शन, कट' जैसे शब्दों को दोबारा से सुनना है। अचानक से शुरू हुए घर पर रहने के एक लंबे दौर के बाद 'बेल बॉटम' सामान्यीकरण की ओर हमारा पहला कदम था। यह हम सभी के लिए एक कमबैक रहा।"
रणधीर कपूर ने गलती से शेयर कर दी करीना कपूर के दूसरे बेटे की फोटो, फिर की डिलीट? PIC वायरल


Click it and Unblock the Notifications











