..................... रणधीर कपूर ने गलती शेयर कर दिया करीना कपूर के दूसरे बेटे की तस्वीर, फिर की डिलीट | Randhir Kapoor 'accidentally' shared Saif Ali Khan-Kareena Kapoor Khan's second son's photo - Hindi Filmibeat

रणधीर कपूर ने गलती से शेयर कर दी करीना कपूर के दूसरे बेटे की फोटो, फिर की डिलीट? PIC वायरल

करीना कपूर खान और सैफ अली खान के छोटे बेटे की झलक अब तक मीडिया में नहीं आई है। लेकिन बीते दिन रणधीर कपूर ने अचानक सोशल मीडिया पर एक बच्चे की तस्वीर शेयर करके डिलीट कर दी जिसके बारे में कहा जा रहा है कि वह करीना कपूर के दूसरे बेटे की तस्वीर थी। रणधीर कपूर ने पोस्ट तो डिलीट कर दिया, लेकिन वह तस्वीर अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

तैमुर अली खान की तस्वीरें मीडिया में काफी जल्दी सामने आ गई थीं, और लोगों ने खूब प्यार दिखाया था। लेकिन दूसरे बेटे को लेकर करीना थोड़ी सचेत हैं और अभी तक बेटे की तस्वीर खुद शेयर नहीं की है।

Kareena Kapoor Khan

बहरहाल, 5 अप्रैल को करीना के पिता रणधीर कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक 2 तस्वीरों का कोलाज शेयर किया था। इन तस्वीरों में एक तस्वीर तो तैमूर की थी जबकि दूसरी तस्वीर में दिख रहा बच्चा भी काफी कुछ तैमूर जैसा दिख रहा था। लिहाजा, सबने मान लिया है कि वह तैमुर का छोटा भाई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X