जया बच्चन के थाली वाले बयान पर भड़के रणवीर शौरी, बोले- 'हम जैसों को फेंके जाते हैं सिर्फ टुकड़े'
बॉलीवुड में इस समय जिस तरह से घमासान मचा हुआ वो तो आप सभी जान ही रहे हैं लेकिन हाल ही में जो एक्ट्रेस और सांसद जया बच्चन ने जब राज्यसभा में बोला है वो काफी ज्यादा चर्चा में चल रहा है। उन्होने राज्यसभा में हिंदी फिल्म सिनेमा का पक्ष लेते हुए अपनी बातें कहीं थीं और साथ ही ये भी कहा था कि इंडस्ट्री को बदनाम किया जा रहा है और कुछ लोगों के कारण सभी को बदनाम करना गलत है।
ये लोग जिस थाली में खाते हैं उसी में छेद करते हैं। बता दें कि ये स्पीच देते हुए वो अभिनेता रवि किशन के स्पीच का जवाब दें रहीं थीं जिन्होने बॉलीवुड और सितारों को ड्रग्स से लिप्त करार दे दिया था। हालांकि जया बच्चन के इस ट्वीट के बाद कई सितारों ने अपनी अपनी बात कही है जो कि काफी ज्यादा खबरों में चल रही है। अब रणवीर शौरी ने अपनी बात कहते हुए एक ट्वीट किया है और जया बच्चन पर निशाना साधते हुए हमला बोला है।
अमिताभ बच्चन के घर के सामने सरकार ने बढ़ाई सुरक्षा- जया बच्चन के बयान के बाद मामला गरम


Click it and Unblock the Notifications











