अमिताभ बच्चन के घर के सामने सरकार ने बढ़ाई सुरक्षा- जया बच्चन के बयान के बाद मामला गरम
बॉलीवुड में जिस तरह से जैसा घमासान मचा हुआ है वो किसी से भी छिपा नहीं है। इस बीच एक बड़ी खबर आ रही है कि सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के घर के बाहर महाराष्ट्र सरकार के द्वारा सुरक्षा बढा दी गई है। ऐसा इसलिए क्योंकि हाल ही में जया बच्चन ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के सपोर्ट में संसद में अपनी बात कही थी और रवि किशन को निशाना बनाते हुए उनकी बात का जवाब दिया था।
Recommended Video
सुरक्षा का फैसला महाराष्ट्र सरकार ने इसलिए लिया है क्योंकि जया बच्चन सोशल मीडिया पर काफी बुरी तरह से ट्रोल हो रहीं हैं और लोग उनको उल्टा सीधा बोलते हुए नजर आ रहे हैं। लगातार हो रहीं ऐसी टिप्पणियों को देखकर सरकार ने इतना बड़ा फैसला ले लिया है। गौरतलब है कि हाल ही में जया बच्चन ने अपनी बात रखते हुए संसद में कहा था कि.. 'हमारी हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की छवि खराब करने की कोशिश कुछ लोगों के द्वारा की जा रही है..
जया बच्चन के सपोर्ट में आईं प्रतिद्वंदी हेमा मालिनी- बोलीं 'पूरी इंडस्ट्री को बदनाम करना गलत है'


Click it and Unblock the Notifications











