दिल पर दस्तक देगी रणवीर-सोनाक्षी की लुटेरा..
कोलकाता की पृष्ठभूमि पर बनी फिल्म लुटेरा एक पीरयड मूवी है जिसमें एक दिल छू लेने वाली प्रेम कहानी है जिसे लोग दर्शक पसंद करेंगे। यह कहना है फिल्म के अभिनेता रणवीर सिंह का जिन्होंने अपनी फिल्म लुटेरा में किरदार निभाने के लिए देव आंनद की बहुत सारी फिल्में देख डाली हैं। यह बात रणवीर सिंह ने एक इवेंट के दौरान कही थी। फिल्म के म्यूजिक लांच पर रणवीर सिंह अपने फिल्म के गेटअप में ही दिखे।
रणवीर ने कहा कि उन्हें यह रोल निभाने में मजा आया है, फिल्म एक बेहद ही इमोशनल प्रेमकहानी है जिसे उम्मीद करता हूं कि लोग पसंद करेंगे। तो वहीं इस मौके पर फिल्म की अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने कहा कि मुझे भी यह किरदार काफी पसंद आया। फिल्म के गाने, फिल्म की कहानी, सब कुछ दिल पर दस्तक देती है। मुझे लगता है कि लोग लुटेरा देखकर खुश होंगे।
मालूम हो फिल्म के प्रोमो, गानों और सोनाक्षी-रणवीर के लुक ने लोगों को आकर्षित किया है जिस के लिए फिल्ममेकर करण जौहर ने भी कहा है कि सोनाक्षी-रणवीर की कैमेस्ट्री कमाल की लग रही है पर्दे पर। मुझे दोनों को देखकर काफी अच्छा लग रहा है। देखियेगा फिल्म देखने के बाद लोग भी ऐसी ही प्रतिक्रिया देंगे।
गौरतलब है कि पचास के दशक की श्रद्धांजलि के रूप में प्रचारित की जा रही फिल्म लुटेरा को उड़ान जैसी फिल्म बनाने वाले संजिदा निर्माता-निर्देशक विक्रमादित्य बना रहे हैं। फिल्म एक प्यारी सी लवस्टोरी है। जिसे कि एकता कपूर,अनुराग कश्यप और विक्रमादित्य मिलकर बना रहे हैं। फिल्म 5 जुलाई को रिलीज हो रही है।


Click it and Unblock the Notifications
